नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अप्रैल का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) में 2% की बढ़ोतरी के फैसले को मंजूरी प्रदान कर दी गई है. मोदी सरकार के इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो जाएगी.

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 60% हो गया है. पहले यह 58% है. सरकार के इस फैसले से लगभग 50 लाख सरकारी कर्मचारी और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को सीधा फायदा पहुंचेगा जिससे उनकी मासिक सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी हो जाएगी.
भारत सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत पहुंचेगी जो लंबे समय से मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे. इन कर्मचारियों का कहना था कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, ऐसे में DA में बढ़ोतरी आवश्यक हो गया है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स ने मोदी सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है.
इतनी बढ़ेगी सैलरी
अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक- पे साढ़े 36 हजार रुपए है तो 60% के हिसाब से अब उसका DA 21, 900 रुपए हो जाएगा. बड़ी बात यह है कि अब कर्मचारियों को जनवरी से एरियर भी मिलेगा. नया नियम 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा. इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को केवल अगले महीने की बढ़ी हुई सैलरी ही नहीं मिलेगी, बल्कि पिछले 3 महीनों यानि जनवरी, फरवरी और मार्च का बकाया एरियर भी एकमुश्त दिया जाएगा.