पानीपत | बुनकरों के शहर पानीपत को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने जा रही है. बता दें कि इस शहर में जाटल रोड पर करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा. इस परियोजना का भूमि पूजन विधायक प्रमोद विज द्वारा किया गया. इस फ्लाईओवर के निर्माण से जाटल रोड से असंध रोड और गोहाना रोड़ की ओर जाने वाले वाहन बिना शहर के अंदर फंसे सीधे गुजर सकेंगे. इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा.

यातायात व्यवस्था में सुधार
इस परियोजना के लिए 23 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली है. इससे शहर के साथ- साथ गांवों वालों को भी राहत पहुंचेंगी. इस नए फ्लाईओवर से शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा. इसका लाभ मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र जिनमें मॉडल टाउन, 8 मरला कॉलोनी, क्रांति नगर, विराट नगर, एम्पीरियम, न्यू मॉडल टाउन, शांति नगर, मुखीजा कॉलोनी, RK पुरम कॉलोनी, सतकरतार नगर और गुरु तेग बहादुर कॉलोनी को होगा.
8 मरला चौक पर भारी जाम
वर्तमान में 8 मरला चौक से नहर तक सुबह स्कूल के समय लगने वाले भीषण जाम से बच्चों और अभिवावकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है. इस पुल के निर्माण से लोगों की इस समस्या का समाधान होगा. इस फ्लाईओवर नहर के ऊपर बनाया जाएगा और लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा इसका निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना को पूरा करने के लिए लगभग 2 साल का समय तय किया गया है. सरकार का लक्ष्य राज्य के हर शहर के मार्गों को जाम मुक्त करना है.