हरियाणा के सुरेंद्र ने तैयार की अनोखी घड़ी जो बताएगी 29 देशों का समय, जानें कैसे करेगी काम

अंबाला | क्या आपने कभी ऐसी घड़ी देखी है, जो समय बताने के साथ- साथ लोगों को हैरान कर दें. आइए आज हम आपको ऐसी ही घड़ी और उसको बनाने वाले दोनों से परिचित कराते है. बता दें कि हरियाणा के अंबाला के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे आज वह चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, उसने एक बहुत ही खूबसूरत व अनोखी घड़ी को तैयार किया है, जो आम घड़ियों से बिल्कुल अलग है और अपनी खासियत की वजह से चर्चा में बनी हुई है.

Surendra Ambala Watch

समय देखने का अलग तरीका

इस घड़ी की खास बात यह है कि इसमें समय देखने का तरीका अलग है. जहां आम घड़ियां सिर्फ समय बताती है और उनमें घंटे, सेकंड और मिनट की सुइयां होती है, वही सुरेंद्र कुमार की बनाई घड़ी समय को एक नए और अनोखे अंदाज में दिखा रही है. इसे देखकर हर आदमी हैरान है.सुरेंद्र कुमार ने इस घड़ी को बनाने में अपनी मेहनत और हुनर दोनों का शानदार उदाहरण दिया है. उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद कुछ नया करने की सोच के साथ घड़ी को तैयार किया है.

29 देशों का समय

सुरेंद्र कुमार की यह घड़ी 29 देशों का समय दिखाती है. इस घड़ी में अलग -अलग रंगों और अंकों के जरिए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड समेत कई देशों का समय दिखाया जाता है. उसने घड़ी के रंगों को इंद्रधनुष के रंगों के क्रम में तैयार किया है. उसके द्वारा तैयार घड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और घड़ी का नाम लिम्का बुक ऑफ इंडिया में दर्ज हो चुका है.

सुरेंद्र कुमार का मानना है कि अगर इंसान कुछ नया करने की ठान लें, तो वह बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकता है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार वालों के सहयोग से आज वह इस सफलता तक पहुंचा है. वह आगे भी ऐसे ही काम करता रहेगा. फिलहाल उसने अपनी इस अनोखी घड़ी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेज दिया है. उम्मीद है कि उसे इसमें सफलता मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.