बिजनेस डेस्क, Ola Electric Mobility | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले, हैं जो पिछले कुछ दिनों अपने निवेशको को काफी नाराज कर रही थी. हम ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बारे में बातचीत कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से इसके शेयर्स की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही थी, परंतु अब फिर से कीमतों में तेजी का दौर शुरू हो गया है.

Ola Electric Mobility की शानदार वापसी
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर अब अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 85% तक टूट कर 21 रुपये के आसपास पहुंच गए थे. इस निचले स्तर पर पहुंचने के बाद अब इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों ने जबर्दस्त वापसी की है. आज सोमवार को कंपनी के शेयर की कीमतें BSE पर 41.58 रुपए पर कारोबार कर रही है. इसकी पिछली कीमतों से यह 90% तक बढ़ गई है. ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप भी सोमवार को 18000 करोड रुपए के आंकड़े को पार कर गया है.
कीमतों में आया 90% तक का उछाल
एक बार फिर से इन्वेस्टर्स ने इस कंपनी पर भरोसा दिखाया है. 20 अगस्त 2024 को बीएसई में कंपनी के शेयर्स की कीमत 157 रुपए के आसपास थी. वही इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर लुढ़ते हुए 2 मार्च 2026 को 21 रुपये के आसपास पहुंच गए थे, जो 52 सप्ताह का सबसे निचला प्राइस बताया जा रहा है. अब इस लॉ प्राइस से कीमतो में 90% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है और कीमते 41 रुपये के आंकड़े को पार कर गई है.
पिछले 1 महीने में 70% से ज्यादा का रिटर्न
2 अगस्त 2024 को इस कंपनी का आईपीओ ओपन हुआ था और 6 अगस्त तक निवेशकों को समय दिया गया था. आईपीओ में कंपनी के शेयर्स का दाम 76 रुपये निर्धारित किया गया था. पिछले 1 महीने की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 70% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारो से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. यह कंपनी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने के लिए जानी जाती है. पिछला कुछ समय इस कंपनी के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं था, परंतु अब एक बार फिर से शेयर की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.