बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

ज्योतिष | ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध ग्रह 30 अप्रैल को राशि परिवर्तन करने वाले हैं. बुध ग्रह हर 20 से 25 दिन में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. वह सूर्य के साथ युति करेंगे. बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ मिलेगा. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rashifal 2

क्यों खास है 30 अप्रैल का दिन?

मंगल और बुध की युति को ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से काफी खास माना जाता है. अगर यह दोनों साथ में आते हैं तो कुछ राशि के जातकों को अपने करियर में अपार सफलता मिलती है. बुध मेष राशि में रहकर अच्छा लाभ देते हैं. मेष कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीचे के गृह माने जाते हैं. इस राशि में सूर्य मजबूती से काम करते हैं और सभी राशि के जातकों को लाभ पहुंचाते हैं.

30 अप्रैल का दिन ज्योतिष के लिहाज से काफी खास होने वाला है क्योंकि सूर्य और बुध अधिकतम राशियों को लाभ देते हुए दिखाई देंगे. उन्हें अपने करियर में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई देगी.

इन राशियों की होगी बल्ले- बल्ले

सूर्य और बुध की युति से मेष, कन्या राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है. यह स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे और लीडरशिप क्वालिटी में भी निखार आएगा. सिंह राशि के जातकों के लिए भी इन दोनों ग्रहों की युति काफी खास होने वाली है, प्रोफेशनल लाइफ में आपके कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. साथ ही, मीडिया या कम्युनिकेशन वाले लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़े -  आज शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, पूरा 1 महीना मौज करेंगे इन राशियों के जातक

संभल कर रहे इन राशियों के जातक

बुध और सूर्य की युति कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए बिल्कुल भी अच्छी साबित नहीं होगी. इन्हें कुछ फैसला काफी सोच समझ कर लेने हैं नहीं तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है जिससे तनाव भी बढ़ता हुआ दिखाई देगा. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना ले, नहीं तो भविष्य में चलकर आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. 30 अप्रैल से आपको काफी सोच समझकर ही कार्यों को सेलेक्ट करना है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.