ज्योतिष, Vastu Tips | आपके घर में भी मनी प्लांट का पौधा अवश्य ही होगा. वास्तु शास्त्र में इस पौधे से जुड़े हुए कई सारे फायदे बताए गए हैं, यह पौधा न केवल घर की खूबसूरती को बढ़ाता है बल्कि पॉजिटिव एनर्जी को लेकर भी आता है. आपको कई सारे लोगों के घरों में मनी प्लांट का पौधा काफी आसानी से देखने को मिल जाएगा. अगर हम इसे गलत दिशा में रख देते हैं तो हमारी परेशानियां भी बढ़ सकती है. आज हम आपको मनी प्लांट के पौधे से जुड़े हुए नियमों के बारे में ही जानकारी देने वाले है.

मनी प्लांट के पौधे से जुड़े कुछ विशेष नियम
- वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को नेगेटिविटी हटाने के लिए भी जाना जाता है. कई बार ऑफिस में तनाव वाली स्थिति बन जाती है तो ऐसे में मनी प्लांट का पौधा वहां पर लगाया जाता है. जिससे की खुशनुमा माहौल बना रहे साथ ही इस पौधे का हरा रंग मन को शांत रखने वाला होता है.
- वास्तु शास्त्र में मान्यता है कि जिस हिसाब से मनी प्लांट का पौधा ऊपर की तरफ तेजी से बढ़ता है, उसी प्रकार व्यक्ति के जीवन में ग्रोथ भी बढ़ती है. अगर आपके घर में भी मनी प्लांट का पौधा है और वह तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है, तो आप भी अपने जीवन में तेजी से आगे की ओर बढ़ रही है.
- नियम के हिसाब से मनी प्लांट का पौधा सही दिशा में लगाया जाना काफी अच्छा माना जाता है. हमें दक्षिण पूर्व दिशा में ही इस पौधे को लगाना चाहिए. इस दिशा को वस्तु में अग्नि कोण भी कहा जाता है इस दिशा को सुख- समृद्धि से जुड़ी हुई दिशा कहा जाता है. आपको भूलकर भी इस पौधे को उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगना चाहिए इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता.
- अगर आपके घर में भी मनी प्लांट का पौधा है और उसमें कुछ पत्ते पीले हो गए हैं, तो आप उन्हें तुरंत हटा दीजिए. इसका प्रभाव आपके घर की पॉजिटिविटी पर भी दिखाई देता है. साथ ही आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि मनी प्लांट की बेल जमीन को टच न करें.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.