ज्योतिष | अप्रैल का महीना आप समाप्ति की ओर है. इसके बाद, मई के महीने की शुरुआत हो जाएगी. इस महीने में आपको कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए दिखाई देंगे. शुरुआत में ही बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे, इसका प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा परंतु कुछ राशि के जातकों को सीधा-सीधा लाभ मिलने वाला है.

मई महीने में इस राशि में विराजमान रहेंगे 3 ग्रह
बुध के साथ- साथ मई महीने में मंगल भी मेष राशि में प्रवेश करेंगे यह इस राशि के स्वामी माने जाते हैं. ऐसे में कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. सूर्य अप्रैल महीने में ही मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 15 मई तक वह इसी राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसे में एक ही राशि में 3 ग्रहों का जमावड़ा होगा, इस स्थिति की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
इन राशियों के लिए खास रहेगा महीना
मेष राशि: इसी राशि में सूर्य मंगल और बुध की युति होती हुई दिखाई देगी. ऐसे में ऑफिस के कार्यों में आपको प्रशंसा मिलेगी, प्रमोशन के भी योग दिखाई दे रहे हैं. प्रोफेशनल लाइफ में ट्रेवल से लेकर सभी जगह लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई देगी.
वृषभ राशि: इस राशि के लिए मंगल और सूर्य का गोचर काफी खास होने वाला है, अब विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी, आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. बिजनेस करने के लिहाज से भी समय आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला महीना काफी खास रहेगा, तीनों ग्रहों की युति से इसे विशेष लाभ मिलेगा. साथ ही सरकारी लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुल मिलाकर इस महीने के 15 दिन आपके लिए काफी अच्छी खबर लेकर आएंगे.
मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए मई का महीना काफी खास रहेगा, आपको कई क्षेत्र में लाभ मिलेगा. लाइफ पार्टनर का भी आपको हर जगह साथ मिलेगा. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको बेहतरीन कार्य के मौके मिलेंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.