अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ दंपत्ति ने तोड़ा दम, पोता गंभीर रूप से घायल

हिसार । शनिवार शाम को एक सड़क हादसे में एक दंपति की मौत हो गयी, जबकि उसके साथ मौजूद 2 साल का पोता गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस वक्त हुआ जब यह दम्पत्ति गोशाला में काम करने के लिए जा रहे थे, तो अचानक रास्ते में इनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, और उसके बाद वह वाहन चालक उसे लेकर मौके से भाग निकला, पुलिस के मुताबिक़ उसके खिलाफ़ केस दर्ज करके, मामले की जांच की जा रही है.

Accident New

मृतकों की पहचान पास के जिले फतेहाबाद के गांव भोडियाखेड़ी निवासी लगभग 50 साल नेकराम और उसकी पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार नेकराम का परिवार कई वर्षों से हिसार के गांव खेदड़ में शांति गोशाला में मजदूरी करता था, शनिवार शाम को परिवार गोशाला की ओर जा रहा था तभी परिवार के बाकी सदस्य दूसरे किसी वाहन पर अलग थे, वहीं नेकराम और उसकी पत्नी एक बाइक पर थे इनके साथ 2 साल का पोता भी था जोकि अभी छोटा था.

सूचना के मुताबिक़ अग्रोहा से खेदन रोड पर अचानक इनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, हादसे का पता चलने पर आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसकी सहायता से हादसे के शिकार हुए लोगों को बरवाला के अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए ले जाया गया. लेकिन पहुंचने से पहले ही दम्पत्ति दम तोड़ चुका था.

फ़िलहाल इनके साथ मौजूद पोता के पैर में फ्रैक्चर है वहीं रविवार को पुलिस ने मृतक दम्पत्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. बता दें कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts