ज्योतिष | ग्रहों के राजकुमार के नाम जाने वाले बुध इस महीने के आखिर में राशि परिवर्तन करते हुए दिखाई देंगे. इस दौरान वह मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, बीते काफी समय से बुध देव मीन राशि में ही विराजमान थे. ऐसे में इनके राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा परंतु कुछ राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलेगा.

मेष राशि में होगा बुध गोचर
30 अप्रैल को सुबह 6:38 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध मेष राशि में गोचर करने वाले हैं. बुध के इस गोचर की वजह से कुछ राशि के जातकों की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलने वाला है. वहीं, कुछ राशि के जातकों की परेशानियां भी बढ़ जाएगी. आज हम आपको ऐसी राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन्हें आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है.
30 अप्रैल से बढ़ जाएगी इन राशियों की परेशानियां
वृषभ राशि: इस राशि के दूसरे भाव में बुध गोचर करेंगे, ऐसे में आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं. सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है. जीवन के कुछ बड़े फैसले आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं, इस गोचर की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है. ऐसे में आप जो भी फैसला ले काफी सोच समझ कर ही ले.
कन्या राशि: बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं होगा. अचानक से आपको कोई प्रोजेक्ट मिलेगा, जो आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है. जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचे. आपको हर फैसला काफी सोच समझ कर लेना है, स्वास्थ्य भी परेशान कर सकता है.
मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी परेशानियों भरा साबित होने वाला है, आप स्वयं को थकान भरा महसूस करने वाले हैं. दूसरों के साथ कदम मिलाकर चलना आपके लिए काफी मुश्किल हो जाएगा. प्रोजेक्ट मिलने में भी परेशानी आ सकती है.
इन उपायों से करें बुध को प्रसन्न
बुध देव को प्रसन्न करने के लिए आपको नियमित रूप से भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए. साथ ही, उनके मंत्रों का जप करना चाहिए. जितना हो सके हरी चीजों का दान करें, बुधवार के दिन व्रत रखे. गाय को हरा चारा खिलाएं. मीठा पानी इलायची खाए, ऐसा करने से बुध के नकारात्मक प्रभाव काफी हद तक कम हो जाते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.