हरियाणा के कॉलेजों में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी, 7 मई से 31 मई तक कर पाएंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

सोनीपत | हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से कालेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक (यूजी) कक्षाओं में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 12वीं परीक्षा पास करने के बाद स्टूडेंट्स कॉलेज में एडमिशन लेंगे. इस बार भी एडमिशन की प्रोसेस पूर्ण रूप से आनलाइन रहेगी. निदेशालय ने सभी कॉलेज प्रशासन को 25 अप्रैल तक अपने पाठ्यक्रमों, विषयों और उपलब्ध सीटों का पूरा विवरण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के लिए निर्देशित किया था.

Job Exam Student Collage

31 मई तक कर पाएंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ऐसा इसलिए ताकि आवेदन के वक्त विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या न हो. जो स्टूडेंटस्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते है वे विद्यार्थी सात मई से 31 मई तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. निदेशालय ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र में सुधार का ऑप्शन भी पेश किया है. विद्यार्थी एक जून तक ओटीपी आधारित संशोधन कर पाएंगे. इसके बाद 2 जून को आवेदकों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने का चांस होगा.

11 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम कालेज लेवल पर नौ मई से छह जून तक होगा. कालेजों में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट 11 जून को जारी की जाएगी. इसमें सिलेक्टेड विद्यार्थियों को 12 से 15 जून के बीच फीस जमा करनी होगी. दूसरी मेरिट लिस्ट 17 जून को जारी जाएगी, जिसके आधार पर 18 से 22 जून तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे. दो मेरिट लिस्ट के बाद भी अगर कालेजों में सीटें खाली रहती हैं, तो 24 जून से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होंगी. 25 जून को एडमिशन पोर्टल फिर से खुलेगा. 26 जून से दो जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ एडमिशन किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों को अब WhatsApp पर मिलेगा इस बड़ी सुविधा का लाभ, एक साथ मिलेंगे कई तगड़े फायदे

शेड्यूल में फेरबदल संभव

यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो 03 से 10 जुलाई तक हर दिन 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिला प्रक्रिया चलेगी. कॉलेज प्राचार्यों का कहना है कि निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के मुताबिक पाठ्यक्रमों, विषयों और उपलब्ध सीटों का पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है. इस बार दाखिले के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पिछले साल के अपेक्षा करीबन 10 दिन पहले शुरू हुई है. अभी तक 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी जारी नहीं हुआ है. ऐसे में यदि परिणाम जारी होने में देरी होती है तो शेड्यूल में फेरबदल किया जा सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.