हरियाणा सरकार का डिजिटल प्लान तेज, सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही को और ज्यादा शक्तिशाली करने की दिशा में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने पूरे राज्य में मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली और अन्य प्रमुख डिजिटल प्लेटफार्मों के कार्यान्वयन की समीक्षा की है. मुख्य सचिव की तरफ से साफ किया गया कि राज्य सरकार के लिए एक पूर्ण डिजिटल और नागरिक केंद्रित प्रशासनिक प्रणाली बनाने के लिए प्रतिबद्धता है.

INTERNET ON MOBILE

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का प्रदर्शन

मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली और अवकाश प्रबंधन समीक्षा में देखने को मिला कि एचआरएमएस प्लेटफार्म में फिलहाल कर्मचारी प्रबंधन के 18 माड्यूल शामिल हैं. मुख्य सचिव ने सभी विभागों, बोर्डो और निगमों में इसे समान रूप से अपनाने पर बल दिया. एक अहम फैसला लेते हुए ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली को सभी विभागों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि लंबित फाइलों को निपटाने में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की परफॉरमेंस सबसे शानदार रही, जिसके बाद ग्रामीण विकास और बागवानी विभाग ने जगह बनाई.

यह भी पढ़े -  जमीन की खरीद- फरोख्त में फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक, हरियाणा में शुरू होगी पेपरलेस- 2.0 रजिस्ट्री व्यवस्था

पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रॉनिक रसीदों में हुई वृद्धि

दक्षता में बढ़ोतरी करने के लिए अब एक नई “पार्ल्ड फाइल्स” श्रेणी शुरू की जा रही है ताकि उन फाइलों का बेहतर मैनेजमेंट किया जा सके जिन्हें भविष्य में समीक्षा की जरूरत है. पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रानिक रसीदें बढ़ी है, मगर ई- फाइलों के निर्माण को ज्यादा मजबूत करने की जरूरत है. अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों को अपने विभागों में ई- आफिस कार्यान्वयन की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के लिए निर्देशित किया.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.