3 राज्यों के बीच सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, पूरे मई महीने रद्द रहेगी यह ट्रेनें

अंबाला | हरियाणा में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. अंबाला रेल मंडल ने जानकारी दी है कि दौलतपुर चौक से अंबाला कैंट के बीच आवागमन करने वाली ट्रेन नंबर 74991/ 92, पैसेंजर ट्रेन को 31 मई तक अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है. इस ट्रेन के रद्द रहने से हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

Train Rail Cancel

अंबाला रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ जंक्शन- न्यू मोरिंडा रेलवे सेक्शन पर तकनीकी और मरम्मत का कार्य चल रहा है. रेल ट्रैक के सुधार और सिग्नल सिस्टम को अपडेट करने के लिए इस रूट पर ट्रेनों के संचालन को बंद रखने का फैसला लिया गया है.

स्पेशल ट्रेन संचालित करने की मांग

रेलवे के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए दैनिक यात्रियों ने कहा कि इस ट्रेन के रद्द होने से लंबा अंतराल हो गया है. यात्रियों ने मांग की हैं कि इस ट्रेन को चंडीगढ़ की बजाय वाया सरहिंद मोड़ होकर चलाया जाए ताकि कनेक्टिविटी बनी रहें. यदि मूल ट्रेन संभव न हो तो यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक महीने के लिए कोई स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाना चाहिए. इस ट्रेन के रद्द होने पर यात्रियों को सफर के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ेगा जिसमें समय और पैसा दोनों ही ज्यादा लगेंगे.

2 और ट्रेनें रहेगी रद्द

रेलवे अधिकारी ने बताया कि इसी तरह चंडीगढ़- नंगल डैम सेक्शन के बीच चल रहे तकनीकी कार्य के कारण 2 महत्वपूर्ण मेमू ट्रेनें भी पूरे मई महीने पटरी पर नहीं उतरेंगी. इसमें ट्रेन नंबर 64516 नंगलडैम- अंबाला मेमू और ट्रेन नंबर 64517 अंबाला- नंगलडैम शामिल हैं. जोकि 2 से 31 मई तक रद्द रहेंगी.

रेलवे लाइन की सुरक्षा से जुड़े कार्य के लिए चंडीगढ़ जंक्शन- न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशनों के मध्य ब्लॉक लिया गया है, इसलिए मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है. यात्री इस मार्ग पर चलने वाली अन्य ट्रेनों में सफर कर सकते हैं- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.