आंख खुलते ही लगा महंगाई का जोरदार झापड़, फिर महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल; फटाफट देखें नई कीमतें

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एक बार फिर महंगाई का जोरदार झटका लगा है. लोग अभी नींद से जागे ही नहीं थे कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हो गई है. पिछले चार दिनों के भीतर दूसरी बार ऐसा हुआ है कि पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है. इससे पहले 15 मई की सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3- 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.

Petrol Diesel Price 2

आज फिर देश की दिग्गज तेल कंपनियों IOCL, BPCL और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) ने पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आमजन को मंहगाई का जोरदार थपेड़ मारा हैं.

पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें

ताजा बदलाव के बाद आज सुबह 6 बजे से पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी द‍िल्‍ली में पेट्रोल का रेट 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रत‍ि लीटर और डीजल 90.67 रुपये लीटर से महंगा होकर 91.58 रुपये लीटर हो गया है. लोकल टैक्‍स और वैट (VAT) लगाकर अलग-अलग राज्‍यों और शहरों में यह बढ़ोतरी थोड़ी अलग हो सकती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के जंतर- मंतर पर होगा विरोध प्रदर्शन, CJP चीफ अभिजीत दीपके ने युवाओं से की अपील

इस वजह से हुई बढ़ोतरी

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह खाड़ी देशों में जारी तनाव के चलते इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में उतार- चढ़ाव है. पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं. क्रूड की क़ीमत में बढ़ोतरी से तेल कंपनियां दबाव में थीं इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है. अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल- डीजल की कीमतों में और तेजी दर्ज हो सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.