दिल्ली के इन इलाकों को मिलेगा आरामदायक सफर का अनुभव, 6200 करोड़ से बिछेगी नई मेट्रो लाइन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां कीर्ति नगर से पालम तक करीब 6,200 करोड़ रुपए की लागत से नई मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी. इस रूट पर मेट्रो संचालन से पश्चिमी और दक्षिण- पश्चिमी दिल्ली के लाखों यात्रियों को सड़कों की भीड़- भाड़ से दूर आरामदायक सफर करने का अनुभव मिलेगा.

Delhi Metro

आरामदायक हो जाएगा सफर

अच्छी बात यह है कि यह मेट्रो लाइन सागरपुर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरेगी जिससे वहां रहने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी का बेहतर विकल्प मिलेगा. इस प्रोजेक्ट से जहां एक तरफ सड़कों से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर लोगों को नाममात्र समय में अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने की परिवहन सुविधा मिलेगी.

वर्तमान में कीर्ति नगर से पालम के बीच आवागमन करने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ता है. थोड़ी दूरी का यह सफर ट्रैफिक जाम के चलते लंबा हो जाता है जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. ऑफिस जाने में लंबा समय लगता हैं, लेकिन अब नई मेट्रो लाइन शुरू होने से लोगों को इस परेशानी से निजात मिलेगी. मेट्रो संचालन से यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी. रोजाना नौकरी, पढ़ाई और व्यापार के लिए आवागमन करने वाले लाखों यात्रियों को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा. इससे पश्चिमी दिल्ली और दक्षिण- पश्चिमी दिल्ली के बीच सीधी कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

सड़कों की भीड़- भाड़ से मिलेगा छुटकारा

इस नई मेट्रो परियोजना का सबसे बड़ा असर सागरपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिखाई देगा. इन इलाकों में आबादी बड़ी तेजी से बढ़ी हैं लेकिन सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी का आज भी अभाव है. सड़क मार्ग पर निर्भरता ज्यादा होने से अक्सर ट्रैफिक जाम की जकड़न बनी रहती है. ऐसे में मेट्रो संचालन से यहां के लोगों के लिए दिल्ली के दूसरे इलाकों तक पहुंच न केवल आसान हो जाएगी बल्कि नाममात्र समय में सफर पूरा हो जाएगा. इससे स्थानीय बाजार, छोटे कारोबारियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.