दिल्ली में 45 दिन तक बंद रहेगी यह सड़क, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफ़र करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा है कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के एक बड़े रख- रखाव कार्य के चलते दिल्ली की बिजी सड़कों में शामिल नवादा मेट्रो स्टेशन के पास की सड़क 45 दिनों तक बंद रहेगी. इस समयावधि के दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना होगा.

Delhi Traffic Police

दिल्ली में बंद रहेगी यह सड़क

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि DJB नवादा मेट्रो स्टेशन के नीचे सेटल्ड सीवर लाइन की बहाली के लिए ट्रेंचलेस टेक्नोलॉजी से काम कर रहा है. जिसके चलते द्वारका मोड़ से उत्तम नगर की ओर जाने वाली नजफगढ़- उत्तम नगर मुख्य सड़क का एक अहम हिस्सा बंद किया जा रहा है.

इस एडवाइजरी में आगे बताया गया है कि उपरोक्त कार्य 20 मई की रात 10 बजे से शुरू होकर अगले 45 दिनों तक जारी रहेगा, जिसके चलते सड़क मार्ग का यह हिस्सा पूरी तरह से बंद रहेगा. सड़क का यह हिस्सा मेट्रो पिलर नंबर 722 से 723 के बीच पड़ता है. इस सड़क पर काफी ज्यादा ट्रैफिक दबाव रहता है. ऐसे में इस सड़क मार्ग के जरिए नवादा, उत्तम नगर, नजफगढ़, द्वारका और आसपास के इलाकों में जाने वाले हजारों वाहन प्रभावित रहेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

वैकल्पिक रूट्स अपनाने की सलाह

इस समयावधि के दौरान ट्रैफिक संचालन को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए वैकल्पिक रूट्स की व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में सफर करने से परहेज़ करें और वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करते हुए अपनी यात्रा को सुगम बनाएं. खासकर पीक आवर्स के दौरान अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले और वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़ा करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.