LPG उपभोक्ताओं को झटका, जून की शुरुआत में महंगा हुआ गैस सिलेंडर

नई दिल्ली | जून महीने की शुरुआत के साथ ही गैस उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है. पिछले कुछ महीनों से सिलेंडर को लेकर काफी ज्यादा परेशानी हो रही है. किल्लत इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि लोग काम छोड़ कर अपने घरों। को लौट रहे थे. वहीं, तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इसके साथ ही, 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं.

Gas Cylinder

राहत की बात यह है कि घरेलू इस्तेमाल वाले 14 किलो LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई कीमतों के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली में 42 रुपये बढ़ गए हैं.

देखें कीमतें

राजधानी दिल्ली में यह सिलेंडर अब 3,113.50 रुपये में मिलेगा. पहले इसकी कीमत 3,071.50 रुपये थी. वहीं, कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अब वहां यह सिलेंडर 3,255.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 3,202 रुपये थी. कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ सकता है. कारोबारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत का असर आने वाले दिनों में ग्राहकों पर भी दिखाई दे सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में पुराने ट्रकों- बसों पर फैसला, नए वाहन खरीदने पर मिलेगी 100 फीसदी टैक्स छूट

मिलेगी राहत

सिलेंडर के साथ- साथ 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर की कीमत भी बढ़ाई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस श्रेणी के सिलेंडर पर 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में अब 5 किलो वाला छोटू गैस सिलेंडर 821.50 रुपये में मिलेगा. इससे पहले इसकी कीमत 810.50 रुपये थी. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत बनी हुई है. 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऐसे में घरों के मंथली बजट पर फिलहाल एक्ट्रा बोझ नहीं पड़ेगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.