कुरुक्षेत्र दौरे पर CM सैनी, 5 गांवों में करेंगे जनसंवाद; सुनेंगे लोगों की समस्याएं

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अपने कुरुक्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र लाडवा के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह विभिन्न गांवों में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर उनके समाधान का प्रयास करेंगे. सीएम अपने दौरे की शुरुआत खेड़ी दाबदलान गांव से करेंगे. इसके बाद वह घड़ौली, भालड़, धनौरा जाटान और बैनी गांव पहुंचेंगे.

CM Nayab Singh Saini

कुरुक्षेत्र दौरे पर CM सैनी

इन सभी गांवों में स्थानीय लोगों की ओर से धन्यवादी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री सड़क, पेयजल, बिजली, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर लोगों की राय जानेंगे. ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने का अवसर मिलेगा.

5 गांवों में करेंगे जनसंवाद

सीएम के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्रामीणों की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को तुरंत राहत मिल सके. मुख्यमंत्री करीब 5 घंटे तक अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. कार्यक्रम स्थलों और पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा पुलिस बल तैनात रहेगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.