1 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए खुशखबरी, भिवानी में लगेगा अंत्योदय परिवार उत्थान मेला

भिवानी | शहर के स्थानीय पंचायत भवन में 26 जुलाई को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा. यह मेला सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. मेले में उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है. ऐसे परिवारों के किसी एक पात्र सदस्य को उसकी योग्यता और इच्छा के अनुसार मौके पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन कराया जाएगा. मेले में 19 विभाग अपनी- अपनी स्टॉल लगाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और पात्र लोगों के आवेदन स्वीकार करेंगे.

Town City Shahar Colony

इनमें ग्रामीण विकास, हरियाणा अनुसूचित जाति एवं वित्त एवं विकास निगम, सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, बागवानी विभाग, हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन, हरियाणा बैकवर्ड क्लासिस एवं इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन निगम और हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी शामिल हैं.

हर विभाग में होगी हेल्प डेस्क

हरियाणा महिला विकास निगम, रोजगार विभाग, बाल कल्याण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, एमएसएमई, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज निगम लिमिटेड, ग्रामीण आजीविका मिशन, डेयरी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन फेडरेशन, विकास एवं पंचायत विभाग तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग भी अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएंगे. अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि सभी विभाग हेल्प डेस्क स्थापित करेंगे. यहां पात्र लाभार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार योजना चुनने और आवेदन करने में मदद दी जाएगी.

बैठक के दौरान अंत्योदय मेले के नोडल अधिकारी एवं भिवानी के एसडीएम महेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे. सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में कोई भी परिवार 1 लाख रुपये से कम वार्षिक आय की श्रेणी में न रहे.

यह भी पढ़े -  BSEH का बड़ा अपडेट, 10वीं के प्रमाण- पत्र; माइग्रेशन और कंपार्टमेंट कार्ड वितरण की तारीख घोषित

3078 परिवारों को किया गया चिह्नित

प्रशासन के अनुसार, भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 3078 आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की पहचान की गई है. इन सभी परिवारों को फोन के माध्यम से मेले की जानकारी दी जाएगी और उन्हें निर्धारित तिथि पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.