खुशखबरी लेकर आया सावन का महीना, 200 रुपए सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर; फटाफट देखें नई कीमतें

नई दिल्ली, LPG Cylinder | सावन महीने की शुरुआत आमजन के लिए राहत लेकर आई है. पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से जूझ रहे लोगों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत पर सुकून भरी खबर सामने आई है. अच्छी खबर यह है कि सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी है.

LPG Cylinder

सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम भारवर्ग वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है. इस बार सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए तक कटौती हुई है. हालांकि, 14.2 किलोग्राम भारवर्ग वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ज्यों कि त्यों बनी हुई है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती के बाद इसके ताजा रेट की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम भारवर्ग वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,278 रुपए में मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत 2,930 रुपए थी. वहीं, कोलकाता में नई कीमत 2,872.50 रुपए होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली विश्वविद्यालय का फैसला, ग्लोबल एजुकेशन और रोजगार पर रहेगा फोकस

बाहर खाना होगा सस्ता

19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के सस्ता होने से लोगों के लिए घर से बाहर होटल- ढाबों और रेस्तरां में खाना खाना सस्ता हो जाएगा क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर का ज्यादातर इस्तेमाल इन्हीं जगहों पर होता है. 14 किलोग्राम भारवर्ग वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 942 रुपए बनी हुई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.