PGIMS रोहतक के नए निदेशक बने डॉ. सुरेश कुमार सिंघल, 3 साल के लिए मिली जिम्मेदारी

रोहतक | हरियाणा सरकार ने पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGIMS), रोहतक के नए निदेशक की नियुक्ति कर दी है। राज्यपाल एवं पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक के कुलाधिपति प्रो. आशीम कुमार घोष ने सरकार की सिफारिश पर वरिष्ठ प्रोफेसर (सेवानिवृत्त) डॉ. सुरेश कुमार सिंघल को PGIMS रोहतक का निदेशक नियुक्त किया है।

rohtak PGI

राजभवन की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक डॉ. सिंघल की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से की गई है। वह PGIMS रोहतक में वरिष्ठ प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अब उन्हें संस्थान के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उम्र सीमा में छूट

डॉ. सिंघल की नियुक्ति में खास बात यह है कि विश्वविद्यालय के नियमों में निदेशक पद के लिए निर्धारित 65 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। यह नियुक्ति पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज अधिनियम, 2008 की धारा 16 के तहत राज्यपाल को प्राप्त शक्तियों के आधार पर की गई है।

शर्तें बाद में होंगी तय

अधिसूचना के अनुसार डॉ. सुरेश कुमार सिंघल की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नियुक्ति से संबंधित अन्य नियम और शर्तें हरियाणा सरकार की ओर से बाद में निर्धारित की जाएंगी। नए निदेशक के सामने PGIMS रोहतक के प्रशासनिक और चिकित्सा संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.