हिसार के इन गांवों को मिलेगा नई सड़क का तोहफा, 154 लाख से सफर बनेगा आसान

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के दो गांव मिर्जापुर और नियाणा की आबादी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. समूचे प्रदेश के समग्र विकास की ओर निरंतर प्रयासरत सूबे की नायब सैनी सरकार ने दोनों गांवों के बीच नए सड़क निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखा दी है.

Hisar Road

संजीव गंगवा ने किया उद्घाटन

बरवाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं PWD मंत्री रणबीर गंगवा के सुपुत्र भाई संजीव गंगवा ने आज गांव नियाणा की पावन धरा से मिर्जापुर- नियाणा सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर दोनों पंचायतों के सरपंच बिंद्र सहरावत और विष्णु शर्मा सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. इस मौके पर संजीव गंगवा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निवारण हेतु निर्देश दिए.

संजीव गंगवा ने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस नए सड़क मार्ग के निर्माण से दोनों गांवों की आबादी को फायदा पहुंचेगा. किसानों के लिए खेत से फसल लेकर मंडी पहुंचना आसान होगा. वहीं, साथ ही स्टूडेंट्स और रोजमर्रा के कार्यों के लिए रोजाना सफर करने वालों को भी फायदा पहुंचेगा. उनके लिए सफर करने में सुविधा होगी.

गुणवत्ता पर विशेष ध्यान के निर्देश

सड़क निर्माण कार्य पूरा करने वाली एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए संजीव गंगवा ने कहा कि इस दौरान क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सड़क निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाले मैटेरियल का इस्तेमाल कर लोगों को अच्छी सड़क का तोहफा मिलना चाहिए. इस सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 154.10 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.