रोहतक | JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एंथे (आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम) का 17वां संस्करण लॉन्च किया गया है. इस परीक्षा के जरिए छात्र 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप हासिल कर सकते हैं. स्कॉलरशिप से छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक मदद मिलेगी. जम्मू और हरियाणा ब्रांच के विकास ने बताया कि एंथे का यह 17वां संस्करण है.

2010 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ से अधिक छात्र स्कॉलरशिप प्राप्त कर चुके हैं. शुरुआत में करीब 12 हजार छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जबकि अब लगभग 30 लाख छात्र एंथे परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.
छात्र दे सकेंगे परीक्षा
विकास के अनुसार, एंथे का उद्देश्य छात्रों को डॉक्टर या इंजीनियर बनने के लक्ष्य की दिशा में सही मार्गदर्शन देना है. कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी. एंथे के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होगी. वहीं ऑफलाइन परीक्षा 11, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी.
मिलेगा 1 घंटा
एंथे परीक्षा में कुल 45 प्रश्न पूछे जाएंगे. इन्हें हल करने के लिए छात्रों को एक घंटे का समय मिलेगा. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों परीक्षाओं की अवधि समान होगी. खास बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. इस योजना के तहत कुल 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप और 2.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. आयोजकों के मुताबिक, एंथे छात्रों को आर्थिक सहायता देने के साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना देता है. साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर देता है.