हिसार के टाउन पार्क में एक युवक की अर्धनग्न अवस्था मे बेरहमी से पिटाई, देर रात को हुई घटना

हिसार | हिसार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.हिसार में एक युवक को बुरी तरह पीटने और अर्धनग्न करने का संदिग्ध मामला सामने आया है. सूत्रों से पता चला है कि एक महिला सिरसा से 3 दिनों से लापता थी.तीन दिनों बाद यह महिला हिसार के इस युवक के साथ मिली. हिसार में महिला-युवक दोनों साथ ही रह रहे थे.

दोनों के परिवार वाले उनकी खोज में लगे थे और परिवाजनों ने दोनों को ढूंढ निकाला. महिला के परिवार वालो ने युवक को बेरहमी से मारा. फिर मामला पुलिस तक पहुंच गया. हालांकि अब दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया है.

fotojet 6

जाने पूरी घटना विस्तार से
रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा था. यह वीडियो हिसार के टाउन पार्क का था जिसमे कुछ लोग एक नौजवान को बुरी तरह पीट रहे थे. मामला शुक्रवार देर रात का है. लोगों ने उसे अर्धनग्न किया और लातों से मारने लगे.

आस पास भीड़ जमा हो गई. युवक ने सहायता के लिए बहुत आवाजे लगाई पर कोई भी उसकी सहायता के लिए आगे नही आया. जो लोग युवक को पीट रहे थे वे महिला पक्ष के थे और युवक पर उनके घर की महिला को भगा लाने का आरोप लगा रहे थे. महिला सिरसा की रहने वाली है और युवक सातरोड का रहने वाला है. बीच बीच में भीड़ में से लोग बोल रहे थे कि इस युवक को पुलिस के हवाले कर दिया जाए, लेकिन इस तरह मारना उचित नही है.

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: आदमपुर में निकली सरकारी भर्ती, 27 जुलाई से पहले करें आवेदन

लेकिन महिला के परिवार जनों ने किसी की नही सुनी. 15-20 मिनट तक वे युवक को मारते रहे. इतने में किसी ने PCR टीम को सूचना दे दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिर पुलिस दोनों पक्षो को अर्बन एस्टेट की चौकी में ले गई, जहाँ दोनों पक्षों में काफी बहस के बाद आखिर समझौता करवा दिया गया.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts