रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, रोहतक रोडवेज में आज दोपहर 12 बजे से फ्री सफर

रोहतक | रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने वाली महिलाओं के लिए हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) ने विशेष व्यवस्था की है. रोहतक बस स्टैंड से महिलाओं और उनके साथ सफर करने वाले 15 साल तक के बच्चों को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी. यह सुविधा आज दोपहर 12 बजे से शुरू होकर कल रात 12 बजे तक जारी रहेगी. रोडवेज की ओर से त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए बसों के संचालन में भी बदलाव किया गया है.

Haryana Roadways

लंबे रूट पर बसों की संख्या कम करके लोकल रूट पर अधिक बसें लगाई जाएंगी, जिससे महिलाओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े. जरूरत के अनुसार अलग- अलग रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे.

193 बसों से होगा संचालन

रोहतक डिपो के पास फिलहाल 193 बस हैं. रक्षाबंधन को देखते हुए इन बसों का बेहतर तरीके से संचालन करने की तैयारी की गई है. रोडवेज जीएम नवीन कुमार ने बताया कि महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा निर्धारित समय के दौरान उपलब्ध रहेगी. उन्होंने बताया कि फ्री बस सेवा का लाभ केवल रोडवेज की बसों में मिलेगा. यह व्यवस्था प्राइवेट बसों पर लागू नहीं होगी. कंडेक्टरों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पात्र यात्रियों से इस अवधि में किराया न लिया जाए. आदेशों की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

10 लोगों की टीम

त्योहार पर बस स्टैंड में बढ़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए रोडवेज ने 10 लोगों की टीम तैयार की है. यह टीम यात्रियों को बसों में चढ़ने और उतरने के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगी. धक्का- मुक्की और अव्यवस्था रोकने के लिए कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है. बस स्टैंड पर यात्रियों को बसों के रूट और व्यवस्था से संबंधित जानकारी देने के लिए समय- समय पर अनाउंसमेंट भी की जाएगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.