हिसार की बेटी छवि ने HPSC परीक्षा में हासिल की 5वीं रैंक, पिता चलाते हैं प्रिंटिंग प्रेस

हिसार | हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) द्वारा 8 अक्टूबर को एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अन्य अलाइड सर्विसेज एग्जाम-2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। सोनीपत के अभिषेक सरोहा ने 675 में से 394.5 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। इससे पहले वह 5 बार UPSC का प्री और 2 बार मेन्स क्रैक कर चुके हैं। HCS का प्रीलिम्स एग्जाम 26 अप्रैल 2026 को आयोजित हुआ था।

Hisar Chhavi HPSC

हिसार की बेटी छवि चिराग सरदाना ने HPSC परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल कर पूरे हरियाणा में क्षेत्र और परिजनों का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में पूरे प्रदेश में 385.80 अंक हासिल कर 5वीं रैंक पाई है। शहर के डोगरान मोहल्ले की रहने वाली छवि चिराग सरदाना के पिता प्रिंटिंग प्रेस चलाने का काम करते हैं।

हासिल की 5वीं रैंक

साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली छवि ने अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर सफलता हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। अपनी इस सफलता पर खुशी जताते हुए छवि ने कहा कि लगातार मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिला हैं।

बेटी पर गर्व

छवि के पिता ने कहा कि बेटी की सफलता पर अपार खुशी है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। हमें अपनी बेटी पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने पूरे प्रदेश में हमारा नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे बेटी छवि की दिन-रात की गई मेहनत है। वो लगातार कई-कई घंटों तक पढ़ती रहती थी और हमने भी उसका हर कदम पर सहयोग किया।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.