पलवल | गली-मोहल्लों में बंदरों की उछल-कूद कई बार लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। जब बंदर बार-बार हमला करने लगे तो लोगों की चिंता और बढ़ जाती है। हरियाणा के पलवल में भी एक बंदर को लेकर ऐसा ही मामला सामने आया है। हालांकि, उसे पकड़ने के बाद उसके साथ हुई मारपीट का वीडियो अब चर्चा में है। बता दें कि सोशल मीडिया पर आदर्श पटेल नाम के यूजर ने एक वीडियो साझा किया है।

इसके साथ किए गए दावे के मुताबिक, पलवल में यह बंदर 10 दिन से ज्यादा समय से लोगों को परेशान कर रहा था। इस दौरान उसने 12 से अधिक बार हमला किया और कई लोगों को काट लिया था।
बंदर को पकड़ने के लिए रखा गया इनाम
वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, बंदर को पकड़ने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। बाद में उसे पकड़ने के लिए 51 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इनाम रखे जाने के बाद बंदर को पकड़ लिया गया। वायरल वीडियो में बंदर को पकड़े हुए एक व्यक्ति दिखाई देता है। पोस्ट में दावा किया गया है कि जब बंदर को वहां से ले जाया जा रहा था, तब कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की।
A crowd followed a man carrying a captured monkey in Haryana’s Palwal, with some people slapping the animal. The capture followed reported attacks, more than a dozen bites and a Rs 51,000 reward.
https://t.co/sZDksbkvAZ— Adarsh Patel (@AdarshWritess) October 21, 2026
वीडियो में बंदर को थप्पड़ मारते हुए लोग नजर आते हैं। इसके बाद एक व्यक्ति उसे बाइक पर लेकर जाता दिखाई देता है।
बंदर की पिटाई का दावा
बंदर के हमलों से परेशान लोगों की स्थिति अपनी जगह है, लेकिन पकड़े गए जानवर के साथ मारपीट करना भी चिंता का विषय है। ऐसे मामलों में लोगों की सुरक्षा के साथ पशु के प्रति क्रूरता रोकने का ध्यान रखना जरूरी है।