चंडीगढ़ | धार्मिक यात्रा हो या काम से दूसरे शहर जाना हो, बस का सही समय पता हो तो सफर की योजना बनाना आसान हो जाता है। चंडीगढ़, अंबाला और यमुनानगर से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए अब एक नया ऑप्शन मिलने जा रहा है। बता दें कि हरियाणा परिवहन विभाग 23 अक्टूबर 2026 से चंडीगढ़ और हरिद्वार के बीच HVAC बस सेवा शुरू करेगा।

इस बस से अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर और रुड़की के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है।
चंडीगढ़ से हरिद्वार बस
| स्टॉपेज | रवाना होने का समय |
|---|---|
| चंडीगढ़ | सुबह 9:08 बजे |
| अंबाला | सुबह 10:40 बजे |
| यमुनानगर | दोपहर 12:00 बजे |
| सहारनपुर | दोपहर 12:50 बजे |
| रुड़की | दोपहर 1:55 बजे |
| हरिद्वार पहुंचने का समय | दोपहर 2:40 बजे |
वापसी में टाइमिंग
हरिद्वार से चंडीगढ़ लौटने वाले यात्रियों के लिए बस दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी। रास्ते में अलग-अलग शहरों से बस के प्रस्थान का समय इस प्रकार है।
| स्टॉपेज | रवाना होने का समय |
|---|---|
| हरिद्वार | दोपहर 3:50 बजे |
| रुड़की | शाम 4:40 बजे |
| सहारनपुर | शाम 5:50 बजे |
| यमुनानगर | शाम 6:40 बजे |
| अंबाला कैंट | शाम 7:50 बजे |
| चंडीगढ़ बस स्टैंड पहुंचने का समय | रात 9:00 बजे |
अनिल विज के अनुसार, बेहतर बस सेवा से शहरों के बीच संपर्क मजबूत होगा। साथ ही, इससे यात्रियों को आने-जाने में आसनी होगी।