चंडीगढ़ | सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी काफी मायने रखती है। इससे हर महीने मिलने वाली सैलरी और पेंशन में इजाफा होता है। हरियाणा सरकार के नए फैसले से प्रदेश के लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलने वाली है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

वित्त विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुधीर राजपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके बाद DA और DR की दर 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गई है। नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी।
पेंशनर्स को लाभ
सरकार के इस फैसले का फायदा सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को मिलेगा। प्रदेश के 4 लाख से अधिक लोग इस बढ़ोतरी के दायरे में आएंगे। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर 2026 के वेतन के साथ दिया जाएगा। वहीं, पेंशनर्स को दिसंबर 2026 में मिलने वाली पेंशन में बढ़ी हुई दर का लाभ मिलेगा। इससे पात्र लोगों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी।
आएगा 4 महीने का एरियर
जुलाई से अक्टूबर 2026 तक के चार महीनों का बकाया एरियर जनवरी 2027 में जारी किया जाएगा। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को नियमित भुगतान के अलावा पिछली अवधि का अतिरिक्त पैसा भी मिलेगा।