हरियाणा में किसानों को दिपावली तोहफा, जैविक खाद पर मिलेगी 80 फीसदी तक सब्सिडी

चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें दिपावली तोहफा दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करते हुए किसानों के कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की थी। इन घोषणाओं को विभिन्न विभागों द्वारा क्रमबद्ध तरीके से धरातल पर अमलीजामा पहनाने का सिलसिला लगातार जारी है।

Haryana Farmer Subsidy

बता दें कि प्रदेश में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को जैविक खाद खरीदने पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में किसानों के कल्याण के लिए कई घोषणाएं की थीं।

खाद बेचने पर मिलेगी छूट

अब कृषि विभाग इन घोषणाओं को लागू करने की दिशा में कदम उठा रहा है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि जैविक खाद की उपलब्धता आसान बनाने के लिए विक्रेताओं को भी राहत दी गई है। फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर, लिक्विड फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर और फॉस्फेट रिच ऑर्गेनिक मैन्योर की पांच किलोग्राम तक की पैकिंग बेचने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया से छूट देने का निर्णय लिया गया है।

स्टॉक रखने वालों को राहत

नए फैसले के तहत पांच किलोग्राम तक की पैकिंग में जैविक खाद बेचने और 10 मीट्रिक टन तक स्टॉक रखने वाले डीलरों को लाइसेंसिंग नियमों में छूट दी गई है। इससे छोटी दुकानों और विक्रेताओं के लिए जैविक खाद की बिक्री आसान होगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.