हरियाणा के 2 हजार कर्मचारियों को मिलेगा जूनियर के बराबर वेतन, 6 महीने में एरियर का भुगतान

चंडीगढ़ | सरकारी नौकरी में कई बार ऐसा होता है कि लंबे समय तक सेवा देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी का वेतन उससे जूनियर कर्मचारी से कम रह जाता है। इस वेतन विसंगति को दूर करने के लिए अब हरियाणा में करीब 2 हजार कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के वेतन की स्टेपिंग अप प्रक्रिया लागू करने की तैयारी तेज कर दी है।

Haryana Employees Salary

इसके तहत पात्र कर्मचारियों का वेतन 11 मार्च 2014 से उनके कनिष्ठ कर्मचारियों के बराबर तय किया जाएगा। साथ ही छह महीने के भीतर बकाया एरियर का भुगतान भी करना होगा।

वेतन स्टेपिंग अप

स्टेपिंग अप के तहत यदि किसी वरिष्ठ कर्मचारी का वेतन अपने जूनियर से कम हो जाता है तो उसे कनिष्ठ कर्मचारी के बराबर किया जाता है। ऐसी स्थिति पदोन्नति, वेतन वृद्धि या वेतन आयोग के नियमों के कारण बन सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने 19 अगस्त को दिए आदेश में स्पष्ट किया था कि याचिकाकर्ताओं और उनके समान स्थिति वाले कर्मचारियों का वेतन 11 मार्च 2014 से जूनियर कर्मचारियों के बराबर तय किया जाए। अदालत ने बकाया राशि का भुगतान छह महीने के भीतर करने के निर्देश भी दिए हैं।

15 दिन में भेजना होगा प्रस्ताव

11 मार्च 2014 से पहले सेवानिवृत्त हो चुके या दिवंगत कर्मचारियों को भी नोशनल आधार पर इस लाभ के दायरे में रखा जाएगा। इससे पात्र दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों की पेंशन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। वित्त विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों को मामले की जांच कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें कर्मचारियों की श्रेणी, घटनाक्रम, तारीख और सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ का पूरा विवरण देना होगा।

प्रस्ताव का एसएएस काडर के अधिकारियों से सत्यापन करवाकर वित्त विभाग की पे रिवीजन ब्रांच को 15 दिन के भीतर भेजना अनिवार्य है। निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.