भिवानी की बेटी प्रीति कौशिक ने HCS परीक्षा में हासिल किया 12वां रैंक, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

भिवानी | हरियाणा की बेटियां आज पढ़ाई से लेकर प्रशासनिक सेवाओं तक अपनी मेहनत का दम दिखा रही हैं। ऐसी ही एक बेटी ने अपनी सफलता से पूरे भिवानी जिले का नाम रोशन किया है। बता दें कि भिवानी जिले के गांव बड़ाला की रहने वाली प्रीति कौशिक ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा में प्रदेशभर में 12वां रैंक हासिल किया है। प्रीति पहले इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं, लेकिन उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर लोगों के लिए काम करना था।

Preeti Kaushik HCS

सोमवार को प्रीति कौशिक अपने पैतृक गांव बड़ाला पहुंचीं तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा। क्षेत्र के लोगों और शिक्षाविदों ने भी उन्हें बधाई दी।

परिवार के लिए प्रेरणा

महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने प्रीति को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी सफलता से साबित होता है कि बेटियों को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। वहीं, शिक्षाविद् कैलाश कौशिक ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में बेटियों की बढ़ती भागीदारी प्रगतिशील समाज की पहचान है।

इन्हें दिया सफलता का श्रेय

प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने हर कदम पर उनका साथ और मार्गदर्शन किया। इनकम टैक्स ऑफिसर से HCS अधिकारी बनने तक का उनका सफर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.