हिसार | रबी सीजन की प्रमुख फसलों में से एक गेहूं बिजाई का कार्य रफ्तार पकड़ चुका है। धान कटाई के बाद किसान गेहूं की अगेती किस्मों की बिजाई पर जोर दे रहे हैं ताकि बंपर पैदावार का लाभ उठाया जा सके। बहुत से किसान साथी बंपर पैदावार हासिल करने के लिए गेहूं की फसल में DAP और यूरिया खाद के साथ कई तरह के पोषक तत्वों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी उम्मीद के मुताबिक पैदावार नहीं मिल पाती है।

ऐसे में हम आपको यहां किसान साथियों के साथ ऐसा एक सीक्रेट शेयर करेंगे जिसके इस्तेमाल से गेहूं की फसल कल्लो (बालियों) से भर जाएगी और आपकी गेहूं की फसल अन्य किसानों की फसल के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर नजर आएगी।
बंपर पैदावार का मिलेगा लाभ
गेहूं की फसल में इस सीक्रेट चीज के डालने से खेत कल्लो यानी बालियों से भर जाएगा। गेहूं की फसल में आपकी पैदावार का राज हजारों रुपए के महंगे टॉनिक में नहीं बल्कि एक ऐसी चीज में छिपा है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। हम सब DAP, यूरिया और जिंक तो डालते हैं लेकिन गेहूं की फसल जब 30-40 दिन की हो जाती है और पहला पानी लग चुका होता है तब पौधे को एक ऐसे खास पोषक तत्व की भूख होती है जो अगर ना मिले तो कल्ले फूटना कम हो जाते हैं और पत्तियों पर हल्का गुलाबीपन आने लगता है।
नाममात्र खर्चे पर मिलेगा तगड़ा फायदा
यह सीक्रेट तत्व सीधे पौधे के किचन यानी प्रकाश संश्लेषण को बूस्ट करता है जिससे जड़ें इतनी फैलती है कि एक-एक पौधे से अनगिनत फूटाव निकालने लगते हैं। दुकानदार अक्सर इसके बदले आपको महंगे ग्रोथ प्रमोटर थमा देते हैं लेकिन आपको बाजार जाकर मांगना है 30.5% वाला मैंगनीज सल्फेट।
जी हां, मैंगनीज सल्फेट ही वो जादुई चीज है जिसे आपको एक एकड़ में एक किलो लेकर 100 लीटर पानी में मिलाकर सिर्फ छिड़काव करना है और फिर देखिए अपने खेत की तस्वीर। आपकी गेहूं की फसल में जबरदस्त कल्ली यानी बालियां आएगी जिससे बंपर पैदावार हासिल किया जा सकेगा।