CM नायब सैनी से सपना चौधरी तक, हरियाणा के सेलिब्रिटीज ने ऐसे मनाई दिवाली; देखें तस्वीरें

चंडीगढ़ | दिवाली पर हर तरफ रोशनी, सजावट और खुशियों का माहौल देखने को मिला। लोगों ने अपने घरों को दीयों, फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया। शाम होते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया और देर रात तक आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा। बता दें कि हरियाणा में भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों के साथ प्रदेश के नेताओं और सेलिब्रिटीज ने भी परिवार के साथ खुशियां शेयर कीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लेकर हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी और प्रांजल दहिया तक ने दिवाली की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं।

Sapna Choudhary

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में परिवार के साथ दिवाली मनाई। इससे पहले वह अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा (अंबाला) पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके साथ त्योहार की खुशियां मनाई।

फुलझड़ी जलाती दिखीं प्रांजल दहिया

हरियाणवी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया ने भी दिवाली को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फुलझड़ी जलाते हुए अपनी तस्वीर साझा की। उनकी दिवाली वाली तस्वीर फैंस के बीच चर्चा में रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRANJAL DAHIYA (@pranjal_dahiya_)

ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं सपना चौधरी

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने दिवाली के मौके पर ट्रेडिशनल अंदाज में त्योहार मनाया। वहीं, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी परिवार के साथ तस्वीर साझा कर दिवाली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

प्रदेशभर में लोगों ने पूजा-पाठ के बाद घरों में दीप जलाए और एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। बाजारों से लेकर घरों और मंदिरों तक त्योहार की रौनक देखने को मिली।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.