दिवाली पर राहुल गांधी के घर जुटे हुड्डा समेत हरियाणा के दिग्गज कांग्रेसी नेता, भाजपा नेताओं ने भी मनाया त्योहार

नई दिल्ली | दिवाली का त्योहार नेताओं के लिए भी एक-दूसरे से मिलने और शुभकामनाएं देने का खास मौका होता है। इस बार छोटी दिवाली पर हरियाणा की राजनीति में भी मुलाकातों की खूब चर्चा रही। कांग्रेस से लेकर भाजपा तक के कई बड़े नेता दीपावली की बधाई देने अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घर पहुंचे।

Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हरियाणा कांग्रेस के कई दिग्गज चेहरे नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की।

दिखी खास नजदीकी

समारोह के दौरान राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच काफी गर्मजोशी देखने को मिली। दोनों नेता काफी देर तक पार्टी लॉन में साथ घूमते रहे और मेहमानों का स्वागत भी किया। वहीं, सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद भी हुड्डा और राहुल काफी समय तक साथ रहे। प्रियंका गांधी भी दीपेंद्र हुड्डा और उनके साथ पहुंचे नेताओं के साथ काफी देर तक एक ही मेज पर बैठीं। इन मुलाकातों की वजह से समारोह हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

दिवाली की बधाई

वहीं, भाजपा खेमे में भी दीपावली के मौके पर नेताओं की मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से मुलाकात की। सांसद संजय भाटिया भी भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को व्यक्तिगत रूप से दीपावली की बधाई देने पहुंचे।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.