हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों की हुई बल्ले- बल्ले, मानदेय में बढ़ोतरी; अब मिलेगा ESI का भी लाभ

चंडीगढ़ | गांवों में सुरक्षा और जरूरी सूचनाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले चौकीदारों के लिए हरियाणा सरकार ने त्योहार से पहले बड़ा तोहफा दिया है। लंबे समय से मानदेय और भत्तों में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे ग्रामीण चौकीदारों को अब पहले से ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी। बता दें कि हरियाणा सरकार ने ग्रामीण चौकीदारों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए इसे 11,000 रुपये से बढ़ाकर 15,221 रुपये कर दिया है।

Haryana Chowkidar Salary

इसके साथ ही वर्दी, साइकिल और जरूरी सामान के भत्तों में भी इजाफा किया गया है। सरकार ने पहली बार चौकीदारों को कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) का लाभ देने की घोषणा भी की है।

इन भत्तों में भी बढ़ोतरी

भत्ते का प्रकार पुरानी राशि नई राशि
मासिक मानदेय ₹11,000 ₹15,221
वार्षिक वर्दी भत्ता ₹4,000 ₹5,000
लाठी, बैटरी, सीटी और छाता भत्ता ₹1,000 ₹1,500
साइकिल भत्ता ₹3,500 ₹5,000

ESI का मिलेगा लाभ

ग्रामीण चौकीदारों को पहली बार ESI के दायरे में शामिल किया जाएगा। इससे उन्हें कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। हरियाणा सरकार ने ग्रामीण चौकीदारों को हरियाणा श्रम कल्याण कोष के दायरे में शामिल करने की भी घोषणा की है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.