दिल्ली में यमुना पर शुरू होगी रिवर सफारी, 500 रुपये में 12 KM का सफर, यह मिलेंगी सुविधाएं

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए यमुना नदी पर एक नया आकर्षण तैयार किया जा रहा है। अब लोग सड़क के बजाय पानी के रास्ते भी दिल्ली के नजारों का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए नमो यमुना रिवर सफारी के तहत फेरी सेवा शुरू करने की तैयारी है। बता दें कि इस योजना के तहत सोनिया विहार के वजीराबाद घाट से जगतपुर गांव स्थित शनि मंदिर घाट तक करीब 6 किलोमीटर लंबे जलमार्ग पर फेरी चलाई जाएगी।

Namo Yamuna River Safari

यहां से फेरी वापस वजीराबाद घाट आएगी। इस तरह एक पूरी यात्रा लगभग 12 किलोमीटर की होगी, जिसे पूरा करने में 35 से 40 मिनट लगेंगे। इसके लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये टिकट निर्धारित किया गया है।

मिलेंगी ये सुविधाएं

इस फेरी में एक बार में 30 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। पूरी फेरी एसी होगी। यात्री अंदर बैठने के अलावा ऊपर खड़े होकर यमुना और आसपास के नजारों का आनंद भी ले सकेंगे। सुरक्षा के लिए सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट दी जाएगी। वजीराबाद घाट पर यात्रियों के लिए कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यहां फूड कियोस्क, रेस्टोरेंट और बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स जोन बनाया जाएगा। जो लोग फेरी में सफर नहीं करना चाहते, वे भी प्लेटफॉर्म क्षेत्र में घूम सकेंगे। इसके लिए 50 रुपये का एंट्री टिकट रखा गया है।

सफाई को लेकर उठे सवाल

वहीं, नमो यमुना रिवर सफारी के तहत फेरी सेवा का ट्रायल शुरू होने पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। जब तक यमुना का पानी साफ नहीं होता और नदी में गिरने वाले नालों के सीवेज का उचित ट्रीटमेंट नहीं किया जाता, तब तक क्रूज सेवा शुरू करना सही फैसला नहीं है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.