हरियाणा फॉरेंसिक लैब में निकली 20 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन; 53 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

चंडीगढ़ | सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हरियाणा से अच्छी खबर है। खासकर साइंस और फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नौकरी पाने का मौका है। इस भर्ती में लिखित परीक्षा भी नहीं देनी होगी। बता दें कि करनाल के मधुबन स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) में डीएनए जांच के लंबित मामलों को निपटाने के लिए 20 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Haryana FSL Recruitment 2026

इनमें वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, वैज्ञानिक सहायक और लैब अटेंडेंट के 5-5 पद शामिल हैं। नियुक्तियां एक साल के अनुबंध पर होंगी। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की स्क्रीनिंग के बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

लिखित परीक्षा होगा चयन

किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन निदेशक, एफएसएल हरियाणा, मधुबन, करनाल के कार्यालय में भेजना होगा। आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट से जमा किए जा सकते हैं। ई-मेल और फैक्स से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। खास बात यह है कि प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन करना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता और मानदेय

पद का नाम पदों की संख्या
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी 5
वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 5
वैज्ञानिक सहायक 5
लैब अटेंडेंट 5
कुल पद 20
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.