अब हर साल नहीं करानी होगी गाड़ी की प्रदूषण जांच, सरकार ने बदल दिए PUC के नियम

नई दिल्ली | गाड़ी खरीदने के बाद उसके कागजात और प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। खासकर वाहन मालिकों को तय समय पर PUC सर्टिफिकेट का नवीनीकरण कराना पड़ता है। अब केंद्र सरकार ने प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता को लेकर नए नियम लागू किए हैं, जिससे BS-6 वाहनों के मालिकों को राहत मिलेगी। बता दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन किया है।

PUC Certificate Rules

13 नवंबर को अधिसूचित नए नियमों के तहत अब वाहन के पहली बार रजिस्ट्रेशन की तारीख और उसकी उम्र के आधार पर PUC प्रमाणपत्र की वैधता तय होगी। 6 साल तक पुराने निजी BS-6 वाहनों को हर तीन साल में प्रदूषण जांच करानी होगी।

BS-6 वाहनों के नए नियम

वाहन की उम्र समय सीमा
6 साल तक पुराने वाहन 3 साल
6 से 10 साल पुराने वाहन 1 साल
10 साल से अधिक पुराने वाहन 6 महीने

परिवहन वाहनों के नियम

वाहन की उम्र समय सीमा
6 साल तक पुराने BS-6 वाहन 2 साल
6 से 10 साल पुराने वाहन 1 साल
10 साल से अधिक पुराने वाहन 6 महीने

पुराने PUC सर्टिफिकेट

जिन वाहनों का PUC प्रमाणपत्र नए नियम लागू होने से पहले बना है, उनकी मौजूदा वैधता अवधि में बदलाव नहीं होगा। उदाहरण के लिए, यदि किसी प्रमाणपत्र की वैधता छह महीने है तो वह अपनी तय तारीख तक मान्य रहेगा। इसके बाद नवीनीकरण कराने पर नई व्यवस्था लागू होगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.