हरियाणा के बुजुर्गों को सरकार कराएगी काशी विश्वनाथ के दर्शन, दिसंबर- जनवरी में चलेगी स्पेशल ट्रेन

चंडीगढ़ | काशी विश्वनाथ के दर्शन की इच्छा रखने वाले बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा सरकार एक खास मौका लेकर आ रही है। अब प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को वाराणसी की तीर्थ यात्रा निशुल्क कराई जाएगी। इसके लिए विशेष रेलगाड़ी चलाने की तैयारी है, ताकि श्रद्धालु आराम से यात्रा कर सकें। बता दें कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हरियाणा सरकार दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में बुजुर्ग श्रद्धालुओं को वाराणसी ले जाएगी।

Haryana Tirth Yatra Yojana

इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा, जहां पात्र लोग आवेदन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं।

रहेंगी ये शर्तें

  • श्रद्धालु की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन के लिए पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

पहले भी करा चुकी है यात्रा

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले हरियाणा के श्रद्धालुओं को अयोध्या और महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब की निशुल्क यात्रा कराई जा चुकी है। अब इस योजना में वाराणसी को भी शामिल किया जा रहा है। ऐसे में पात्र बुजुर्गों को जल्द आवेदन पोर्टल खुलने का इंतजार है।

शुक्रवार को चंडीगढ़ में IRCTC के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। रेल सफर के दौरान प्रत्येक यात्री को पर्यटक किट भी दी जाएगी- डॉ. आदित्य दहिया, निदेशक, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.