सुबह धुंध और दिन में हल्की गर्मी, हरियाणा में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा में नवंबर के आखिरी दिनों के साथ सुबह और रात की ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह घर से निकलने वाले लोगों को धुंध का सामना करना पड़ सकता है, जबकि दिन में हल्की गर्माहट बनी रहने की संभावना है। ऐसे में मौसम को लेकर किसानों और आम लोगों के लिए नया पूर्वानुमान सामने आया है। बता दें कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 28 नवंबर 2026 तक के लिए मौसम का अनुमान जारी किया है।

Haryana Weather Update

विभाग के अनुसार, इस दौरान प्रदेश में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इस अवधि में उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं।

हरियाणा वेदर

इनके प्रभाव से रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। वहीं, दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। प्रदेश में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने का भी अनुमान है। ऐसे में सुबह के समय वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

जरूरी अपडेट

किसानों को भी मौसम के बदलाव को ध्यान में रखकर खेतों में जरूरी काम की योजना बनानी चाहिए। बता दें कि यह पूर्वानुमान 23 नवंबर 2026 को कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ की ओर से जारी किया गया है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.