पैदा होते ही नवजात को छत पर रखने के मामले में खुलासा, अविवाहित मां से हुआ था दुष्कर्म

यमुनानगर । नवजात शिशु को जन्म देकर उसे शौचालय की छत पर रखने वाले प्रकरण में नया खुलासा हुआ है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में परिजनों द्वारा दिखाएं गए उम्र संबंधी दस्तावेजों में अविवाहित मां नाबालिग पाई गई है जिसकी उम्र महज 17 वर्ष है.पुलिस की जांच में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है जिसके आरोप में पुलिस ने जगाधरी की वासुदेव कालोनी निवासी राजकुमार के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

baby baccha
किशोरी की मां ने जगाधरी शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी की आयु महज 17 साल है. वासुदेव कालोनी निवासी राजकुमार की उसके बेटे से दोस्ती होने के नाते घर आना-जाना था. इस दौरान राजकुमार ने शादी करने की बात कहकर उनकी बेटी को अपनी बातों में उलझा लिया.

पिछले साल राजकुमार उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ सेक्टर-18 के टाउन पार्क में ले गया जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया. बेटी ने विरोध किया तो आरोपित ने शादी करने का वादा किया. कुछ दिन पहले बेटी ने राजकुमार को गर्भवती होने की बात बताई और उससे शादी करने को कहा. लेकिन राजकुमार अपनी बातों से मुकर गया. वहीं मामले की जांच कर रही एएसआई पूनम रानी ने बताया कि राजकुमार के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

यह था मामला

26 जुलाई को जगाधरी की एक कालोनी में शौचालय की छत पर कपड़े में लिपटा हुआ नवजात शिशु मिला था. पुलिस की जांच में सामने आया कि यह बच्चा उक्त दुष्कर्म पीड़िता का है. शौचालय में किशोरी ने अपनी डिलीवरी खुद कराई थी. तबीयत बिगड़ने पर किशोरी को सुबह सामान्य अस्पताल जगाधरी में भर्ती करवाया गया था. पुलिस पूछताछ में लड़की ने राजकुमार का नाम बताया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.