पुलिस पर सवालिया निशान: रात को पीट रही महिला ने महिला हेल्पलाइन पर फोन लगाया तो जवाब मिला – हम तो 22 किलोमीटर दूर है

यमुनानगर । महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश की मनोहर सरकार और पुलिस प्रशासन भले ही बड़े-बड़े दावे कर रही हों लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिलकुल विपरीत है. ताज़ा मामला हरियाणा के यमुनानगर जिले से आया है जहां एक महिला को परिवार के लोगों ने कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की और फिर अश्लील हरकतें करने लगे. यह घटनाक्रम काफी देर तक चलता रहा. यह घटना रात के समय की बताई जा रही है . महिला ने बचने के लिए शोर मचाया तो दूसरे कमरे में बंद बेटी ने फोन कर रिश्तेदारों को बुलाया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

Police
इस दौरान पीड़ित महिला ने हेल्पलाइन नंबर 1091 पर सम्पर्क किया तो जबाब मिला कि वो उनसे 22 किलोमीटर की दूरी पर है. इसलिए इस समय नहीं पहुंच सकते हैं. इसके बाद महिला ने सदर थाना यमुनानगर में फोन किया तो जबाब मिला कि रात हो गई है,अब आप सो जाओ सुबह 11 बजे पुलिस आ जाएगी लेकिन अगले दिन भी पुलिस नहीं आई.
इसके बाद पुलिस के रवैए से परेशान पीड़ित महिला सीधी शिकायत लेकर एसपी ऑफिस में हाजिर हों गई. एसपी ने तुरंत महिला थाने में शिक़ायत भेजते हुए केस दर्ज करने के आदेश दिए. पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में इस बात का भी जिक्र किया कि नंबर 1091 और सदर थाना में सूचना देने पर भी उसकी कोई मदद नहीं की गई.

झगड़े में बीच-बचाव कराने पर किया हमला

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अगस्त को उसके पड़ोसियों के बीच आपसी विवाद हो गया था. तब उसने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करवा दिया था. इसके बाद वह घर आकर अपने बरामदे में सो रही थी जबकि उसकी बेटी व बहु अंदर कमरे में सो रही थी. उस दिन पति व बेटा किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे. रात करीब 11 बजे गांव के ही खुर्शीद,मिनवा, जगाधरी निवासी गुलजार व अन्य दो व्यक्ति उसके घर में घुस आए.
महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की और अश्लील हरकतें की. आरोपितों ने उसके कान व नाक के जेवर निकाल लिए. इस दौरान आरोपियों ने जिस कमरे में बेटी व बहु सो रही थी उस कमरे के गेट पर बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया. उसकी चीख-पुकार सुनकर उसकी बेटी ने रिश्तेदारों को फोन कर बुलाया, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.