खौफनाक मर्डर का लाइव वीडियो, मौत के बाद भी युवक की लाश को पीटते रहे दरिंदे

यमुनानगर । हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक युवक की हत्या की वीभत्स तस्वीरें सामने आई है. यहां एक फैक्टरी में दो गुटों में हुएं झगड़े में एक गुट के युवकों ने युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर जान लें लीं. इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है. इस मामले का जो वीडियो सामने आया है वह मंजर बेहद ही खौफनाक है. इस वीडियो में कुछ लोगों के बीच आपस में मारपीट हो रही है. वहीं कुछ समय पश्चात एक गुट के कई लोगों ने दुसरे गुट के एक युवक की घेरकर जमकर पिटाई की है. इन लोगों ने उस युवक की इतनी बेरहमी से पिटाई की है कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इसके बाद भी ये युवक नहीं रुके और उस युवक की लाश को पीटते रहे.

video viral

पुरा घटनाक्रम यमुनानगर के दामला में स्थित एक प्लाई फैक्ट्री का है जहां रक्षाबंधन पर्व के दिन दो गुटों में आपस में लड़ाई हुई थी. इस दौरान एक युवक दूसरे गुट के हत्थे चढ़ गया और एक दर्जन के करीब युवकों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसको मौत के घाट उतार दिया. फैक्ट्री में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया. पीड़ित युवक राजेंद्र रावत को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

पोस्टमार्टम के बाद मृतक पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया और शव को गांव ले जाने की बजाय उसी फैक्ट्री में ले आएं. दोनों पक्षों के बीच इस मामले में समझौते की बात आ गई और इस दौरान शव बाहर वैन में ही रहा. दोनों पक्षों के लोग इस बात से बेखबर कि मर्डर के मामले में पुलिस भी कार्यवाही करेगी, मौत का सौदा करने में लगे रहे. पुलिस ने तीन लोगों को उक्त युवक की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया. पुलिस दोनों पक्षों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ,इसकी जांच में जुट गई है. वहीं फैक्ट्री मालिक ने अपने खर्चे पर मजदूर के शव को उसके घर बिहार भिजवा दिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.