रेल यात्रियों को बड़ी राहत: हरियाणा व पंजाब से चल रही स्पेशल ट्रेनों मे होंगे अनरिज़र्व डिब्बे

अंबाला । रेल यात्रियों खासकर दैनिक यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब यात्री सीधे टिकट लेकर स्पेशल ट्रेनों में तत्काल यात्रा कर सकेंगे. बता दें कि हरियाणा,  हिमाचल,  उत्तर प्रदेश, पंजाब,  दिल्ली,  जम्मू के बीच दौड़ती हुई ट्रेनों मे अनरिजर्व डिब्बे मे टिकट लेकर यात्री यात्रा कर सकेंगे. इन राज्यों के बीच दौड़ रही स्पेशल ट्रेनों में अनरिजर्व डिब्बे होंगे. यात्री सीधा टिकट लेकर सफर कर सकेंगे. बता दे कि वर्तमान में रिजर्वेशन करवा कर ही यात्रा करनी पड़ती है, ऐसा होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

RAIL TRAIN

दैनिक यात्रियों के लिए अच्छी खबर, तत्काल टिकट लेकर कर सकेंगे यात्रा 

वही रिजर्वेशन की वजह से रेल के यात्री अन्य साधनों में सफर कर रहे हैं, इसका साफ असर रेलवे की आमदनी पर भी पड़ा है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं और आमदनी के चलते यह कदम उठाया है. अंबाला रेल मंडल ने ऐसी 20  ट्रेनों को चिन्हित किया है जिसमें डिब्बों को अनरिजर्व किया जा सकता है. बता दें कि इस प्रस्ताव को अंबाला रेजल मंडल की ओर से उत्तर रेलवे के बड़ौदा हाउस में भेज दिया गया है. मुख्यालय और रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलते ही अनरिजर्व ट्रेने पटरी पर दौड़ती हुई नजर आएंगी. वहीं इस दौरान लोगों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना भी अनिवार्य होगा.

 

04521/22-अंबाला कैंट से ओल्ड दिल्ली : गाड़ी में तीन डिब्बे रिजर्व हैं, जबकि प्रपोजल है एक डिब्बा रिजर्व रहे, जबकि बाकी ट्रेन अनरिजर्व.

– 04681/82-न्यू दिल्ली से जालंधर सिटी : ट्रेन में चार डिब्बे रिजर्व हैं, जबकि प्रपोजल है कि दो डिब्बों को छोड़कर अन्य अनरिजर्व.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

– 04525/26-अंबाला कैंट से श्रीगंगानगर: ट्रेन में पांच डिब्बे रिजर्व हैं, जबकि प्रपोजल है कि दो डिब्बे रिजर्व हैं, जबकि अन्य अनरिजर्व.

  • 04711/12-श्रीगंगानगर से हरिद्वार : ट्रेन में पांच डिब्बे रिजर्व हैं, जबकि प्रपोजल है कि तीन डिब्बे रिजर्व हैं, जबकि अन्य अनरिजर्व.
  • 04123/24-कानपुर से प्रतापगढ़ : ट्रेन में दो डिब्बे रिजर्व हैं, जबकि प्रपोजल है कि पूरी ट्रेन अनरिजर्व.
  • 04209/10-लखनऊ से प्रयागराज संगम : ट्रेन में तीन डिब्बे रिजर्व हैं, जबकि प्रपोजल है कि एक डिब्बा रिजर्व हैं, जबकि अन्य अनरिजर्व.
  • 04215/16-लखनऊ से प्रयागराज संगम : ट्रेन में तीन डिब्बे रिजर्व हैं, जबकि प्रपोजल है कि एक डिब्बा रिजर्व रहे, जबकि अन्य अनरिजर्व.
  • 04231/32-प्रयागराज संगम से बस्ती: ट्रेन में तीन डिब्बे रिजर्व हैं, जबकि प्रपोजल है कि तीन डिब्बे रिजर्व रहे, जबकि अन्य अनरिजर्व
  • 04269/70-लखनऊ से वाराणसी: ट्रेन में चार डिब्बे रिजर्व हैं, जबकि प्रपोजल है कि एक डिब्बा रिजर्व रहे, जबकि अन्य अनरिजर्व.
  • 04087/88-तिलक ब्रिज से सिरसा: ट्रेन में चार डिब्बे रिजर्व हैं, जबकि प्रपोजल है कि एक डिब्बा रिजर्व रहे, जबकि अन्य अनरिजर्व.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.