हरियाणा की 16 साल की बेटी को हुआ गुरुजी से प्यार, फंसा कर हो गया फरार 

कोसली । प्रदेश के रेवाड़ी में एक प्राइवेट स्कूल का टीचर ही अपनी शिष्या या छात्रा को भगाकर ले गया है. 12वीं में पढ़ने वाली लड़की की उम्र महज 16 साल बताई गई हैं. छात्रा के पिता ने अध्यापक के खिलाफ नाहड़ चौकी में शिकायत दर्ज कराई हैं. पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी हैं. 

rewari news

कोसली के एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा सुबह 7 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी. छात्रा के पिता ने स्कूल में पता किया तो जानकारी मिली की छात्रा स्कूल ही नहीं पहुंची. उसके बाद छात्रा के पिता को जानकारी मिली की उसकी बेटी को कोई और नहीं, बल्कि स्कूल में ही पढ़ाने वाला एक टीचर बहला फुसलाकर ले गया हैं. 

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

आरोपी अध्यापक हिंदी का टीचर है, उसकी उम्र करीब 23 साल बताई गई हैं. छात्रा के पिता ने नाहड़ चौकी में आरोपी अध्यापक के खिलाफ शिकायत दी हैं. नाहड़ चौकी पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हैं.