ट्रेन के नीचे आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत, ट्रेक के सामने चिल्लाती रही लड़की

सोनीपत । हरियाणा के जिला सोनीपत से एक दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है. मिली जानकारी अनुसार ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में पूरे परिवार में सिर्फ एक ही लड़की बची है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है.

death
मिली जानकारी अनुसार यह परिवार सोनीपत शहर के रामनगर इलाके में रहता था. व्यक्ति अपने परिवार को साथ लेकर जाहरी रेलवे फाटक की तरफ गया था. फाटक के पास खड़े होकर पति-पत्नी आपस में बातें करने लगे और तभी ट्रेन को आते देख व्यक्ति रेलवे लाईन पर दौड़ पड़ा. अपने पति को बचाने के लिए महिला भी रेलवे लाईन पर पहुंच गई. मां-बाप को रेलवे लाईन पर दौड़ता देख उनका 12 साल का बेटा भी उनके पीछे भागने लगा और इस दौरान तीनों को ट्रेन ने अपनी चपेट में लें लिया. इस हादसे के बाद रेलवे लाईन के किनारे खड़ी परिवार की बची हुई लड़की चिल्लाने लगी तो वहां से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने जीआरपी पुलिस को मामले की सूचना दीं.

वहीं इस मामले को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि रेलवे लाईन पर तीन शव पड़े हुए हैं ,जिनकी पहचान सोनीपत शहर के रामनगर निवासी गादी राम, उसकी पत्नी सुनीता और बेटे शुभम के रुप में हुई है. पति-पत्नी ने ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी की है जबकि बेटा शुभम उनको बचाने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आ गया. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं इस हादसे के बाद परिवार में मात्र एक लड़की बच गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.