क्रिकेटर युवराज सिंह की इस मामले में हुई गिरफ्तारी, तुरंत जमानत पर हुए रिहा

हिसार। रविवार को क्रिकेटर युवराज सिंह को अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. बता दे कि हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में उनकी गिरफ्तारी हुई. हालांकि बाद में उन्हें औपचारिक जमानत पर रिहा भी कर दिया गया. बता दें कि युवराज पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल रोहित शर्मा से लाइव चैट आकर युजवेंद्र चहल की जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी.

YUVRAJ SINGH

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को किया गया गिरफ्तार

वही हांसी पुलिस के डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि क्रिकेटर युवराज सिंह को केस की जांच में शामिल करने के लिए गिरफ्तार किया गया. इससे पहले भी उन्हें दो बार जांच में शामिल किया जा चुका है. पुलिस हाईकोर्ट के निर्देश पर काम कर रही है. बाद में युवराज को बेल बांड पर छोड़ दिया गया. कोरोना महामारी के चलते 2020 में पूरे देश में लॉकडाउन लगा था. इसी दौरान खिलाड़ी वीडियो चैट पर बातें करते थे.

इसी दौरान युवराज सिंह भी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट पर बात कर रहे थे. तभी दोनों यूज़वेंद्र चहल के बारे में बात करने लगे . युवराज ने इसी दौरान कथित तौर पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया. जल्द ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में युवराज जातिवादी टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे थे. उन्होंने कहा था कि ये (जाति सूचक शब्द)लोगों को कोई काम नहीं है, यूजी को देखा कैसा वीडियो डाला है. बता दे कि चहल टिक टॉक पर अपने डांस के वीडियो अपलोड करते थे.

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: आदमपुर में निकली सरकारी भर्ती, 27 जुलाई से पहले करें आवेदन

इसी को लेकर युवराज ने कमेंट किया था. वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ग विशेष पर टिप्पणी करने के मामले में सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने युवराज का मोबाइल जप्त कर लिया. अब हांसी पुलिस युवराज सिंह के खिलाफ अदालत में चालान पेश करेगी. उसके बाद युवराज को विशेष अदालत से नियमित जमानत हासिल करनी पड़ेगी. साथ ही युवराज को हिसार में अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत में हर तारीख पर पेश होना होगा. अगर उन पर यह अपराध साबित होता है तो इस मामले में उन्हें 5 साल तक की सजा हो सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.