Diwali Gift: केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली का बड़ा तोहफा, सरकार ने बढ़ाया 3% DA

नई दिल्ली | सरकार ने दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा गिफ्ट दिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.

Modi Photo

गुरुवार 21 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी. जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 28% से बढ़कर 31% हो गया है. विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महंगाई में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण केंद्र सरकार ने डीए बनाने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़े -  विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए राहत, दिल्ली एयरपोर्ट पर खत्म हुई बोर्डिंग पास पर स्टाम्प की व्यवस्था

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते तथा महंगाई राहत (डीआर) दर एक जुलाई से प्रतिशत 11 अंक की वृद्धि का फैसला किया था. इससे डीए की नई दर 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई है. अब 3% बढ़ने के साथ ही यह 31% हो गया है. सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 1 साल में दो बार संशोधन होता है.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts