फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, शख्स के सीने से निकाला दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर

गुरुग्राम । राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित फोर्टिस अस्पताल ने 25 वर्षीय एक शख्स के सीने की सर्जरी कर करीब 14 किलोग्राम वजन का दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर निकालने का दावा किया है. इस मामले से पहले अब तक निकाला गया सबसे बड़ा ट्यूमर 9.5 किलोग्राम का था,जो गुजरात में निकाला गया था.

corona virus doctor image

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती था मरीज

मरीज को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को सांस लेने में दिक्कत और काफी बैचेनी महसूस हो रही थी. मरीज पिछले करीब तीन माह से बिस्तर पर सीधा लेट कर सो नहीं पा रहा था.

4 घंटे तक चली सर्जरी

अस्पताल के निदेशक व प्रमुख सीटीवीएस डॉ उदगीथ धीर ने बताया कि सर्जरी लगभग चार घंटे तक चली, जिसमें सीने के दोनों सिरों को खोलना पड़ा और इसके बीच स्थित सीने की हड्डी काटनी पड़ी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

वहीं इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे डॉक्टर्स शख्स के सीने से ट्यूमर को सर्जरी के बाद निकाल रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.