सपना चौधरी नहीं करेंगी गोविंद कांडा के लिए प्रचार, सामने आई बड़ी वजह

चंडीगढ़ । ऐलनाबाद उपचुनाव के प्रचार में अब कुछ ही दिन शेष बचे है. वही ऐलनाबाद में प्रचार शुरू करने से पहले ही हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने खुद को अलग कर लिया है. बता दे कि रविवार को सपना चौधरी ने वीडियो जारी करके कहा था कि वह 25 और 26 अक्टूबर को गोविंद कांडा के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगी. वही इस वीडियो में उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी कांडा के लिए वोट करने की अपील की थी.

Sapna Press Conference

चुनाव प्रचार से सपना चौधरी ने किया खुद को अलग

अब सपना चौधरी के पति वीर साहू ने उनके चुनाव प्रचार से हटने की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऐलनाबाद उपचुनाव में वह प्रचार नहीं करेंगे. बता दें कि रविवार को सपना चौधरी ने वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में कहा गया था कि राम राम, नमस्कार. मैं हूं सपना चौधरी और मैं आ रही हूं ऐलनाबाद इलेक्शन 25 और 26 अक्टूबर को अपने बड़े भाई गोविंद कांडा जी को सपोर्ट करने के लिए, तो मेरी आप सब से प्रार्थना है कि भारी मतों से उनको विजयी बनाएं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बता दें कि माना जा रहा है कि सपना और उनके पति ने ऐलनाबाद चुनाव से खुद को अलग करने का फैसला किसानों की नाराजगी की वजह से लिया है. किसानों द्वारा भाजपा प्रत्याशी गोविंद कांडा का उपचुनाव में जबरदस्त विरोध किया जा रहा है. ऐसे में अगर सपना चौधरी वोट मांगने के लिए जाती तो,  उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ सकता था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.